बस्ती- हवन यज्ञ कर 21 कन्याओं का किया गया पूजन

havan yagya

बस्ती। दंगा फसाद निवारण कमेटी ने लगातार 31वें वर्ष हवन यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें मां भगवती की आराधना की और भंडारे का भी आयोजन किया गया।

यह जानकारी देते हुए कमेटी के संयोजक और भाजपा नेता शरद सिंह रावत ने बताया कि दंगा फसाद निवारण कमेटी यह आयोजन प्रतिवर्ष नियमित रूप से आयोजित करता है। इस बार यह आयोजन 31वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मां भगवती के दरबार में हवन का आयोजन किया बल्कि भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान 21 कन्याओं का भी पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी यही कामना है कि मां भगवती की कूपा सभी पर बनी रहे।

advertisement at ghamasaana