देहरादून। यूपीआई ट्रांसजेक्शन में समस्या आने पर एक महिला ने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजा। नंबर तो मिला, लेकिन यह साइबर ठगों का निकला। ठगों ने उनसे एक एप डाउनलोड कराया और देखते ही देखते खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए।
मामले में रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ रायपुर अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि लता ठाकुर निवासी अमर विहार, सहस्रधारा रोड ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका मकान बन रहा है। इसके लिए आठ सितंबर को उन्होंने ठेकेदार के खाते में रुपये भेजने के लिए एक एप से ट्रांजेक्शन की। खाते से 15 हजार रुपये कट गए, लेकिन ठेकेदार के खाते में नहीं पहुंचे। मदद के लिए उन्होंने गूगल सर्च इंजन पर कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर खोजा वहां मिले नंबर पर संपर्क किया तो एक व्यक्ति ने फोन उठाया।
इसके लिए उनके मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराया। विवक सपोर्ट एप के माध्यम से महिला के मोबाइल का पूरा कंट्रोल उग के हाथों में चला गया। इसके बाद यह कहकर फोन काट दिया कि खाते में रकम वापस आ जाएगी। 15 हजार रुपये वापस आने के बजाय 2.99 लाख रुपये और कट गए। अब मामले में साइवर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

