नेपाल की तारा एयरलाइन (Tara airline) का एक यात्री विमान लापता हो गया है। इसका संपर्क पिछले दो घंटे से टूट गया है, विमान में चार भारतीयों समेत 22 लोग सवार थे।
तारा एयरलाइन के एनएईटी दो इंजन वाले विमान में चार और तीन जापानी नागरिक भी सवार थे, स्थानीय मीडिया के अनुसार, विमान में चार क्रू मेंबर और 19 यात्री सवार थे। विमान सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरा था। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा हैं।
नेपाली गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल ने बताया कि गृह मंत्रालय ने लापता विमान की तलाशी के लिए मस्टैंग और पोखरा में दो निजी हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। सेना के हेलिकॉप्टर को भी तलाशी के लिए तैनात करने की तैयारी की जा रही है।

