तीन दिन का ही बचा है पेट्रोल, पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन, पुलिस को बनानी पड़ी व्यवस्था

petrol pump

केवल तीन का ही पेट्रोल और डीजल बचा है। यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग पेट्रोल पंपों की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग गई। हालात यह हो गए कि व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को आना पड़ा।

दरअसल यह मामला हुआ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत कुछ शहरों में । यहां एक अफवाह से अचानक पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग गई। सोमवार को दिन में सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हुआ कि उत्तराखंड में केवल तीन दिन का पेट्रोल बचा है। इस अफवाह को लोग सच मान बैठे और पंप पर लंबी लाइन लग गई।

केवल तीन दिन का पेट्रोल बचा है। जल्दी भरवा लीजिए। उत्तराखंड में यह अफवाह क्या फैली लोगों की लाइन पेट्रोल पम्प पर लग गई। सोमवार की रात को देहरादून, हरिद्वार, रूड़की समेत कई शहरों में अचानक पेट्रोल पंप पर लंबी.लंबी लाइन लग गई। ट्रैफिक जाम हो गया और लोगों को संभालने के लिए पुलिस को आना पड़ा।

दरअसल राजधानी देहरादून और अगल.बगल के शहरों के कुछ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की किल्लत थी। इस बीच सोमवार को दिन में सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो गया कि उत्तराखंड में केवल तीन दिन का पेट्रोल बचा है। फिर क्या था देखते ही देखते सभी पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग गई।

advertisement at ghamasaana