अब नवाब मालिक के दामाद ने फडणवीस को भेजा 5 करोड़ का नोटिस

नई दिल्ली। Now the son-in-law of Nawab Malik sent a notice of 5 crores to Fadnavisमहाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को लीगल नोटिस भेज पांच करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। इसी साल ड्रग संबंधी केस में गिरफ्तार हुए समीर खान ने कहा कहै कि एक टेलीविजन चैनल पर देवेंद्र फडणवीस की ओर से दिए गए बयान की वजह से उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी और साथ ही उन्हें वित्तीय नुकसान भी हुआ।

नवाब मलिक और उनकी बेटी निलोफर मलिक खान ने इस लीगल नोटिस की प्रति को ट्विटर पर साझा किया है। इसके मुताबिक, फडणवीस ने समीर खान पर ड्रग्स रखने का आरोप लगाया, जबकि मामले की जांच अभी जारी है।

इसमें कहा गया है कि एनसीबी द्वारा दायर की गई चार्जशीट में कुछ भी ऐसा नहीं जो फडणवीस के एक भी दावे की पुष्टि कर दे। 14 जनवरी 2021 को दर्ज पंचनामा, स्पष्ट रूप से कहता है कि घर की तलाशी ली गई और मेरे मुवक्किल के घर या उसके पास से कोई प्रतिबंधित/संदिग्ध पदार्थ नहीं मिला। लेकिन आपको ऐसी झूठी, बेबुनियाद और निराधार रिपोर्ट किस स्रोत से मिली, यह आप बेहतर जानते हैं।

advertisement at ghamasaana