गोंडा में जमीन के विवाद में बहाया खून, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

gonda murder news

गोंडा। जमीन के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद सघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।

क्षेत्र के ठड़क्की पट्टी ग्राम पंचायत के मजरा ठाकुरदीन पुरवा निवासी दद्दन मिश्रा 50, लल्लन मिश्रा 45, पुत्रगण मुन्नाराम और गांव के नकछेद के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह दोनों इसी मामले को लेकर दद्दन और लल्लन की नकछेद पक्ष के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान कई लोग बीचबचाव के लिए भी पहुंचे।

मृतक दद्दन का बेटा हिमांशु और घायल लल्लन मिश्र

अभी यह मामला चल ही रहा था कि नकछेद पक्ष के लोगों ने दद्दन मिश्रा व लल्लन मिश्रा के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें दद्दन मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से लल्लन को अस्पताल भेजा गया, वहां से उन्हें डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

advertisement at ghamasaana