आजादी का अमृत महोत्सव ने भरा हर किसी में देशभक्ति का जज्बा, ट्रैक्टरों की तिरंगा यात्रा निकाली गई

Azadi chhapiya block

गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान अब उत्सव का रूप ले चुका है। शनिवार को शहर से लेकर सुदूर गांव तक तिरंगा यात्रा की धूम रही और जगह.जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपनी भावना का इजहार किया। शनिवार को स्कूली बच्चों व पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया।

गोंडा-लखनऊ मार्ग पर आईटीसी चौपाल सागर से अंबेडकर चौराहे तक 150 ट्रैक्टरों के साथ निकाली गई रैली में सैकड़ों किसान व कुमार अन्य लोग शामिल हुए। रैली की शुरुआत कराते हुए जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार सहित तमाम अधिकारी ट्रैक्टर पर बैठकर रैली में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर एवं अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। आईटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर यवम कुमार प्राणेश, ऑपरेशन मैनेजर शांतनु सिंह, एरिया मैनेजर पवन राय, अविनाश तिवारी एवं चौपाल सागर गोंडा के इंचार्ज विनय त्रिपाठी, एफपीओ संचालक हर्षवर्धन हरीश गुप्ता, प्रबंधक आईटी आई सुशील सिंह, किसान व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

छपिया क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

इसी क्रम में जिला कार्यसमित भाजयुमो सदस्य सत्यम मिश्रा के नेतृत्व में भी हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। छपिया ब्लॉक के परसा चौराहे से कुनगईया चौराहे तक हर घर तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया।

जिसमें प्रधान बहिराडीह भूपेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य छपिया तृतीय मनजीत कनोजिया, राज मंगल पांडे, राजन त्रिपाठी, अनुराग पांडे, अनुराग मिश्रा, अजय मिश्रा, अभय पांडे, उत्कर्ष पांडे, गंगेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

advertisement at ghamasaana