हिंदू जन जागृति मंच ने क्रिकेट खिलाड़ियों ​को किया सम्मानित

Hindu Jan Jagriti Manch

देहरादून। हिंदू जन जागृति मंच की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में वि​िभन्न क्रिकेट एकेडमी की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ​को सम्मानित किया गया।

कांवली रोड स्थित एक होटल में शनिवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मंे खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जिन्हें मौका मिलता है वे अपना हुनर दिखा पाते हैं। खेल चाहे जो हो उसे खेल की भावना से खेलना चाहिए।

मंच के अध्यक्ष सुभाष पंवार ने कहा कि सरकार को हरियाणा की तरह खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं दी जानी चाहिए। साथ ही उनके लिए रोजगार की भी व्यवस्था करनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर, राजेंद्र ​सिंह ​सरोहा, कोच दीपक चौहान, सुधीर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुनील राठी, दिनेश अग्रवाल, विजय आदि मौजूद रहे।

इन खिलाडि़यों ​को किया गया सम्मानित

कुनालवीर, गौरव जोशी, समीर राय, प्रियंक सिंह, विशाल कश्यप, अभय क्षेत्री, कुशाग्र बहुगुणा, अक्षय थापली, प्रताप सिंह, निखिल पुंडीर, जगमोहन नागरकोटी, तेजेंद्र सिंह, प्रमोद रावत, विलास जोशी और केशव राणा।

advertisement at ghamasaana