विश्व हिंदू परिषद दक्षिणी महानगर लक्ष्मण सिद्ध प्रखंड ने मनाया परिषद का स्थापना दिवस

Vishwa Hindu Parishad

देहरादून। विश्व हिंदू परिषद दक्षिणी महानगर लक्ष्मण सिद्ध प्रखंड ने परिषद का स्थापना दिवस मनाया। जिसमें परिषद के उद्देश्य और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर जोर दिया गया।

बुधवार को मोथरोवाला में आयोजित कार्यक्रम में जयप्रकाश अमोला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि परिषद की ओर से किए जा रहे कार्यों को और अधिक बढ़ावा देने की जरूरत है। महानगर मीडिया प्रभारी अनुज वर्मा ने कहा कि परिषद किसी व्यक्ति का शोषण नहीं होने देगा। नशे के खिलाफ अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार करने और नौकरी दिलाने में मदद दी जाएगी। इसके लिए युवा उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर अजय प्रांत संगठन मंत्री, समन्वय प्रमुख सुधीर राणा, सह धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख गिरिराज पाल, मठ मंदिर प्रमुख प्रांत सुभाष जोशी, दक्षिण जिला कार्याध्यक्ष नवीन गुप्ता, महानगर संगठन मंत्री अमित, सह मंत्री अमर चौधरी, कुलदीप रोहिल्ला, गौरव सती उपस्थित रहे।

advertisement at ghamasaana