गोंडा। दबंगों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की मामूली बात पर जमकर पिटाई कर दी। पंप मालिक ने भी कर्मचारी की एक नहीं सुनी और उसे नौकरी से निकाल दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पिटाई करने वालों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर दबंगों की एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने उसे गालियां देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के जिलाधिकारी आवास के सामने बने पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ।
पुलिस के संज्ञान में जब मामले सामने आया तो पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। वहीं पेट्रोल पंप के संचालक ने कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है।

