Gonda News : दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, बभनान रेलवे स्टेशन के दोनों छोर पर हुई घटना

train

गोंडा। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित बभनान स्टेशन के दोनों छोर पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की हुई मौत। ट्रेन की चपेट में आने से दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई। बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड के पास एक युवक की देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान शुरू कर दी। एक युवक की पहचान मृतक के चाचा राजकुमार ने अपने भतीजे नवीन यादव पुत्र मस्तराम यादव( 30) निवासी करनपुर थाना छपिया के रूप में की।

वहीं दूसरी घटना बभनान स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के निकट बाबा बागेश्वर नाथ के पास ट्रेन की चपेट में आ कर हुई। युवक की पहचान परिजनों द्वारा सूरज पुत्र रामदीन (32) निवासी बनगवा थाना खोडारे के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि युवक देर शाम घर से निकला था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी। पुलिस द्वारा एक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरपीएफ चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि देर रात दो अलग स्थानों पर दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। एक शव को जीआरपी मनकापुर ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दूसरे को गौर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

advertisement at ghamasaana