वरदान चाइल्ड हेल्थ क्लिनिक पर आयोजित शिविर में 31 लोगों ने किया रक्तदान

Vardan Child Health Clinic

देहरादून। वरदान चाइल्ड हेल्थ क्लीनिक, जगतबंधु सेवा ट्रस्ट एवं नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट संस्था की ओर से रविवार को चंद्रबनी में वरदान चाइल्ड हेल्थ क्लिनिक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 31 लोगों ने रक्तदान किया।

जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के संचालक सुमित कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में निफा संस्था के माध्यम से संपूर्ण भारत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संस्था का उद्देश्य 75000 यूनिट रक्त एकत्रित करना है। शिविर के आयोजक डॉ. अंकुश गुप्ता बताया गया कि वह समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करते रहते हैं। एक इंसान रक्तदान कर दो लोगों का जीवन बचाने में मदद कर सकता है। वेलफेयर डायरेक्टर दिलीप कुमार शर्मा ने बताया गया कि सभी रक्तदाताओं को उत्तराखंड गौरव दिवस पर उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

शिविर के आयोजन में अमित गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, प्रवीण, विशाल गर्ग, शुभम सैनी, देवेंद्र कुमार गोयल, तरुण, मनोज, गणेश आदि का विशेष सहयोग रहा।

advertisement at ghamasaana