मालदेवता क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे पांच युवक, एसडीआरएफ ने सभी को बचाया

sdrf

देहरादून। केसरवाला मालदेवता पुलिस चौकी क्षेत्र में अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसमें पांच युवक एक टापू पर फंस गए। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ sdrf की रेस्क्यू टीम ने उन युवकों का बचा लिया।

पांचों युवक गौतम, कोशिंद्र, प्रवीण, सोकिम और मनोज पिकनिक मनाने गए हुए थे। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे सब वहीं पर फंस गए। नदी को स्वयं पार करना भी उनके लिए संभव नही था।

मामले की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई। टीम ने सर्वप्रथम एक रोप को नदी के इस छोर से उस छोर पर बांधा और लाइफ जैकेट युवकों तक पहुँचाया। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सभी युवकों को सकुशल किनारे तक लाया गया।

advertisement at ghamasaana