उत्‍तराखंड के उद्यमी और श्रमिक 23-24 सितंबर को होंगे सम्‍मानित

uttrakhand

देहरादून। राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ की शाखा लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय सम्‍मेलन में उत्‍तराखंड के उद्यमी और श्रमिक सम्‍मानित किए जाएंगे। 23-24 सितंबर को हरिद्वार के तुलसी मानस केंद्र (निकट भारत माता मंदिर) में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्रांतीय लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री विजय सिंह तोमर ने बताया कि सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता लघु उद्योग भारती के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बलदेव भाई प्रजापति करेंगे। विशेष रूप से राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्‍ण गोपाल दोनों दिन अपना मार्गदर्शन देंगे। सम्‍मेलन में अखिल लघु उद्योग भारती के संपूर्ण राज्‍यों के प्रांत अध्‍यक्ष और महामंत्री शामिल होंगे।

23 सितंबर सायं छह बजे कार्यक्रम के मुख्‍यातिथि मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी राज्‍य के उन उद्यमियों और श्रमिकों को सम्‍मानित करेंगे जिन्‍होंने कोरोना काल में भी उत्‍कृष्‍ट कार्य किया। साथ ही प्रदेश के विकास का पहिया इस संकटकाल में थमने नहीं दिया। इस दौरान प्रदेश के उद्योगमंत्री चंदन रामदास, औद्योगिक सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय समेत कई प्रबुदधजन उपस्थित रहेंगे।

उद्योग भारती के प्रदेश अध्‍यक्ष कैलाश मैलाना ने बताया कि सम्‍मेलन में संपूर्ण राज्‍यों के उद्योगों की दशा-दिशा पर चर्चा होगी। इस दौरान जो समस्‍याएं उभर कर सामने आएंगी उनका सरकार से समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि सम्‍मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

advertisement at ghamasaana