हरिद्वार। तुलसी मानस केंद्र में शुक्रवार शाम आयोजित लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय सम्मेलन व सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार उद्मोगो को प्रोत्साहन देने के अनेक कार्य कर रही है।
विशिष्ट श्रमिक सम्मान और उत्कृष्ट उद्यमी सम्मान प्रदान करने के बाद वह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से तालमेल कर राज्य सरकार उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही उद्योग भूमि बनाने के लिए प्रयास कर रही है। राज्य में रोड कनेक्टिविटी पर बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। कई बाईपास रोड बनाए जा रहे हैं। दोनों मंडलों के बीच रोड बनाकर आवागमन को सुगम बनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि सदियों से भारत में अनेक पारंपरिक लघु उद्योग थे जिनका देश की अर्थव्यस्था में बड़ा योगदान था। पूरे यूरोप को भारत से कई उत्पाद निर्यात किए जाते थे। विदेशी कंपनियो और आक्रमणकारियो ने देश में लाखों उद्योगों को तहस नहस कर दिया था। लेकिन अब भारत के उद्योग फिर खड़े हो रहे हैं। आज हम दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। कुछ ही वर्षों में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव प्रजापति ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इस इकाई का गठन 1994 में किया गया था। जिसका उद्देश्य देशभर में लघु उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है। उन्हें आगे बढ़ाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह इकाई लगातार कार्यरत है। देशभर में इस इकाई के 37 हजार से अधिक सदस्य हैं। जो देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

मंच पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, राष्ट्रीय महामंत्री घनश्याम ओझा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश मित्तल, वजूभाई वाघेशिया, एसबीएम कृष्ण, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद लेले, प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मैलाना, प्रदेश महामंत्री विजय सिंह तोमर, प्रदेश प्रचार प्रमुख रोहित भाटिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव गोयल भी मौजूद रहे।
इन्हें मिला उत्तराखंड विशिष्ट श्रमिक सम्मान
रविता भारद्वाज, अरुण सिंह गिरधारी, राहुल कुमार, सुनील, रविंद्र भट्ट, रविंद्र यादव, रूबी कुमारी, राधेश्याम तिवारी, भोला, मनजीत सिंह, अरविंद कुमार, राकेश कुमार सिंह, गुडविन सिंह नेगी, सपना देवी, ओम प्रकाश और विनीत त्यागी।
इन्हें मिला उत्कृष्ट उद्यमी सम्मान
तनु जायसवाल मयंक गर्ग, मनोज पंडित सुरेखा डबराल, अनुराग अरोड़ा, मनोज पुंडीर, एसएस भुल्लर, एमएस चौहान, अक्षय गोयल, अमित त्यागी, सुमित अग्रवाल, गोपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह ढींगरा, दीपक कुमार गोयल, शब्दावली भारद्वाज और निशांत सिंघल।

