बागपत में भीषण हादसा, ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत

bgpat accident

बागपत। निवाड़ा यमुना पुल पर मंगलवार की सुबह भूसे से लदे ट्रक और धान से लदे मिनी ट्रक की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमे मिनी ट्रक के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची हरियाणा के राई थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गाजियाबाद जनपद के खिंदौड़ा गांव के रहने वाले सलाउद्दीन ने बताया कि उसका बेटा नाजिम ;20द्ध व यामीन ;40द्ध मिनी ट्रक में धान लादकर हरियाणा के नरेला की मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों निवाड़ा यमुना पुल पर पहुंचे तो सामने से ओवरटेक कर आ रहे भूसे से लदे ट्रक के साथ उनकी आमने.सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें मिनी ट्रक चालक नाजिम और यामीन की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर हादसे के बाद भाग रहे भूसे लदे ट्रक को चालक समेत निवाड़ा चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। हादसा हरियाणा क्षेत्र में होने के कारण राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बागपत के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

advertisement at ghamasaana