Gonda news : खनन मामले में फरार आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये तक इनाम घोषित

gonda

गोंडा। डीआईजी देवीपाटन रेंज उपेंद्र अग्रवाल के निर्देश खनन मामले में फरार चल रहे 10 आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। वहीं एसपी ने मुख्य आरोपी के खिलाफ 25 हजार और उसके परिवार के 9 अन्य आरोपियों के खिलाफ 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

गौरतलब है कि अवैध खनन को लेकर वर्ष 2021 में बहराइच जिले के हरदी थाने में राजन मिश्रा और उसके परिवार के 9 लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला करने व खनन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले की विवेचना गोंडा की अपराध शाखा कर रही है। पुलिस ने मामले में वांछित राजन मिश्रा समेत सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करा चुकी हैए बावजूद इसके आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। जिसके बाद डीआईजी ने एसपी को अपराधियों के खिलाफ इनाम घोषित करने का निर्देश दिया था।

डीआईजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आरोपी राजन मिश्रा निवासी महसी थाना हरदी जनपद बहराइच पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा राजन के पिता विष्णु शर्मा मिश्रा, चाचा मोलहे उर्फ देव शर्मा, रजनीश मिश्रा, प्रीतम मिश्रा, विकास मिश्रा, महेश मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा, वीरेन्द्र मिश्रा निवासी महसी और पप्पू निवासी डिहवा चन्दपईया थाना हरदी जनपद बहराइच के खिलाफ 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

advertisement at ghamasaana