देहरादून। दून फूड रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष, शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को एडवांस ग्रोथ लर्निंग एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए फ्री कोचिंग एवं स्टडी मैटेरियल की व्यवस्था करने, स्कूल एवं कॉलेजों में विषय, करिअर चयन के लिए सेमिनार आयोजित करने एवं उनके व्यक्तित्व विकास के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया है।

डंडोना को पूर्व में भी विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस वर्चुअल कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से देशभर से गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। दून फूड रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष, शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को एडवांस ग्रोथ लर्निंग एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।

