उत्तर मध्य दृष्टिबाधित फुटबॉल महिला-पुरुष जोनल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा उत्तराखंड

Uttarakhand to host North Central Blind Football

देहरादून। उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में उत्तर मध्य दृष्टिबाधित फुटबॉल महिला-पुरुष जोनल प्रतियोगिता की तिथि तय की गई। प्रतियोगिता एक से 3 अप्रैल तक देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में होगी। इस प्रतियोगिता में देशभर की सात टीमें प्रतिभाग करेंगी।

एसोसिएशन की मुख्य प्रबंधक एवं सक्षम की प्रांत महिला प्रमुख निरुपमा सूद ने बताया कि इस टूर्नामेंट में उत्तर मध्य की चार दृष्टिबाधित पुरुष टीम एवं तीन दृष्टिबाधित महिला टीम प्रतिभाग कर रही हैं। जिनमें उत्तराखंड के दृष्टिबाधित महिला एवं पुरुष फुटबॉल टीम, दिल्ली के दृष्टिबाधित महिला एवं पुरुष फुटबॉल टीम, पंजाब दृष्टिबाधित पुरुष फुटबॉल टीम जबकि मध्य प्रदेश दृष्टिबाधित महिला एवं पुरुष फुटबॉल टीम शामिल हैं।

इस दौरान उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र देहरादून के प्रबंधक एवं सक्षम के प्रांत सह सचिव अनंत प्रकाश मेहरा ने बताया कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उत्तराखंड दृष्टिबाधित फुटबॉल टीम के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8954508145 पर संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में सक्षम के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मुंडेपी, उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कोच नरेश नयाल, रेफरी सैम्युल चंद्र, इंडियन लाइन फुटबॉल फेडरेशन के समन्वयक रसद, उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के समन्वयक मयंक जोशी, डीआईटी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर नवीन सिंघल, बीपी कुकरेती, रोहित, सक्षम दृष्टि बाधित प्रकोष्ठ प्रमुख प्राची बहुगुणा, सक्षम के मानसिक रुग्णता सह प्रमुख रंजना जोशी एवं सक्षम की बुद्धि बाधित प्रांत प्रमुख अंबिका धस्माना आदि शामिल रहे।

advertisement at ghamasaana