बागपत।। देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चन्द बोस की प्रपौत्री रविवार को सड़क दुघर्टना में घायल हो गई। खेकड़ा के पास अचानक उनकी कार के सामने ट्रक आ गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में उनको हाथ में चोट लगी है।
दरअसल जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों ने सुभाष चन्द बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी को आमंत्रित किया गया था। आमंत्रित स्वीकार करने के उपरांत रविवार को जब राजश्री चौधरी अपनी कार से बड़ौत आ रही थीए तो खेकडा के पास अचानक उनकी कार के सामने एक ट्रक आ गया।जिस कारण वे घायल हो गई। उनके हाथों में चोट लगी।
प्राथमिक उपचार के बाद वे कार्यक्रम में शामिल हुई। जैसे ही वे कार्यक्रम में पहुंची तो लोगों ने घटना की जानकारी लेते हुए जल्द ही उनके ठीक होने की मंगलकामना की। बाद मेें वे कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद वापस लौट गई।

