- देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 01 अप्रैल से 02 अप्रैल तक होगा आयोजन
देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 01 अप्रैल से 02 अप्रैल 2023 तक उत्तराखंड में पहली बार आयोजित किए जा रहे प्रथम महिला-पुरुष उत्तर- मध्य क्षेत्रीय दृष्टिबाधित फुटबॉल जोनल टूर्नामेंट के मुकाबले दिनांक 1 अप्रैल 2023 को प्रातः 7:00 बजे से शुरू हो जाएगी।
यह टूर्नामेंट इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन के सानिध्य में प्रायोजक उत्तराखंड ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन देहरादून उत्तराखंड के द्वारा सहायक जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र देहरादून द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मुख्य रूप से हमारे दृष्टिबाधित जन के सर्वांगीण विकास में उनके खेलकूद हेतु विशेष पहल की गई है। ऐसे में समाज में लोगों की सोच को बदल कर दिव्यांग की क्षमता को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। दिव्यांगजन के लिए कुछ भी असंभव नहीं है यह खेल ऐसी प्रेरणा देता है।

इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट में 4 प्रदेशों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब एवं उत्तराखंड हैं, 4 प्रदेशों से आने वाली चार दृष्टिबाधित पुरुष वर्ग की टीम जबकि 3 दृष्टिबाधित महिलाएं टीम प्रतिभाग कर रही है।
इसके आयोजन में रेफरी हेड मनजीत सिंह इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन कोच्चि एवं राष्ट्रीय समन्वयक इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन पहुंचे हैं।
आयोजन के लिए दिनांक 25 मार्च से 31 मार्च तक सात दिवसीय आवासीय ब्लाइंड फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड के ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के प्रांगण में किया गया है। जबकि देशभर से 15 ब्लाइंड फुटबॉल रेफरी के ट्रेनिंग कैंप भी दिनांक 28 से 31 मार्च 2023 तक आयोजित किया जा चुका है।
आगामी 1 अप्रैल एवं 2 अप्रैल को क्षेत्रीय टूर्नामेंट महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड में खेला जाना है जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न जानी-मानी हस्तियां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।
उत्तराखंड एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की शुरुआत 2018 में संस्थापक सचिव निरुपमा सूद एवं संस्थापक अध्यक्ष अनंत प्रकाश मेहरा द्वारा की गई थी। जबकि इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन सन 2013 से ब्लाइंड फुटबॉल खिला रहा है।
उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन 2 टीमें महिला एवं पुरुष संवर्ग इस टूर्नामेंट हेतु उतारी जा रही हैं जिन की सूचना संलग्न है। उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन प्रयास कर रही है उत्तराखंड में ब्लाइंड स्पोर्ट्स एकेडमी तैयार करें एवं उसमें दृष्टिहीन बालकों के लिए ब्लाइंड फुटबॉल का यह महत्वपूर्ण खेल की व्यवस्था की जा सके हमारे ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ी न केवल देश भर में अपितु विदेशों तक उत्तराखंड का परचम लहरा रहे हैं।

