बागपत। खेकड़ा के रटौल मे एक होटल पर थूक कर रोटी बनाते हुए युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने थाने में विरोध प्रदर्शन कर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सोशल मीडिया पर रटौल गांव के एक होटल का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में तंदूरी रोटी बनाने वाला युवक रोटी पर थूकता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थूक कर रोटी बनाने के मामले का पता लगने पर हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया।
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे हिजाम कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन घर पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि पूर्व में भी रटोल और खेकड़ा के ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस दौरान प्रियंका आर्य, पूजा देवी, सुशीला सिंघल, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति, एडवोकेट हर्ष शर्मा, देव सिरोही, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

