बस्ती- पेड़ से लटका मिला प्रधानाध्यापक का शव

hang

बस्ती। जनपद ‌के छावनी थाना अंतर्गत जितियापुर ग्राम स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पीछे लगे आम के पेड़ की डाल से संदिग्ध परिस्थिति में शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत प्रधानाध्यापक का शव लटका हुआ प्राप्त हुआ है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरेतिलक ग्राम निवासी पशुपतिनाथ भट्ट 45 पुत्र कैलाश नाथ भट्ट जो प्राथमिक विद्यालय शक्तिपुर में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार को मॉर्निंग वॉक करने सुबह करीब सात बजे निकले थे। काफी देर तक वापस न आने पर ग्रामीण ढूंढ़ते हुए मौके पर पहुंचे तो पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते हुए देखा और घटना की सूचना परिजनों को दिया।

मौत की सूचना पर परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक आम के पेड़ के पास देशी शराब की खाली बोतल, सिगरेट व माचिस प्राप्त हुआ है। घटनास्थल का बारीकी से फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया।

advertisement at ghamasaana