शादी से लौट रहा परिवार हादसे का ​शिकार, मां बेटी की मौत-पिता पुत्र गंभीर

big accident in saharanpur

सहारनपुर। विवाह समारोह से लौट रहा कसबे के हलवाना रोड निवासी बाइक सवार परिवार देहरादून में सड़क हादसे का ​शिकार हो गया। इसमें मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता और एक बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका देहरादून अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो मौतों के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

कस्बा निवासी इरशाद पुत्र सईद मेलों में दुकान लगाने का काम करता है। वह बृहस्पतिवार को अपने सगे भाई विकासनगर निवासी नियाज के यहां बेटे और बेटी की शादी में शामिल होने परिवार सहित गया था। शाम के वक्त इरशाद अपनी पत्नी गुलिस्ता 30 बेटे अरशद 8 बेटी अलफिसा 7 और बेटे असद 2 के साथ बाइक पर सवार होकर छुटमलपुर लौट रहा था। दिल्ली यमुनौत्री हाईवे पर देहरादून जनपद की ​सीमा में धर्मावाला चौक के निकट तिमली गांव में ट्रक की चपेट आकर गुलिस्ता और अलफिजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इरशाद और अरशद गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मां बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। जिसने भी हादसे के बाद में सुना वह इरशाद के घर की तरफ दौड़ पड़ा। परिवार में शादी की खु​शियां भी मातम में बदल गई। छुटमलपुर ​स्थित घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। परिजन सूनी आंखों से पोस्टमार्टम के बाद शवों के घर पहुंचने का इंतजार देख रहे थे।

advertisement at ghamasaana