देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की रिपोर्ट मामले में चौंकाने वाला है सीएम धामी का यह बयान

cm dhami devsthanam

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर सरकार उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट का अध्ययन कर उचित निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री एक टीवी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गैरसैण हम सभी की भावनाओं का केंद्र है। राज्य सरकार गैरसैंण के विकास के हर सम्भव प्रयास करेंगे।  संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्राण प्रण से प्रदेश की जनता की भलाई तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिये कार्य कर रहे हैं। मुख्य सेवक के रूप में वह राज्य हित में 400 से अधिक घोषणाये कर चुके हैं।इनके क्रियान्वयन से सम्बन्धित शासनादेश एवं आवश्यक धनराशि भी जारी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना के दो दशक के बाद अब उत्तराखण्ड युवा राज्य बन चुका है। पिछले दो दशकों में राज्य के विकास के लिये सतत् प्रयत्न किये गये हैं। जिनका असर धरातल पर दिखाई भी दे रहा है। इन दशकों में राज्य के विकास का आधारभूत ढ़ांचा बनाने के लिये भी कई पहलुओं पर प्रयोग हुए हैं। प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिये एक दूरगामी योजना बनाने के लिये समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों एवं विषय विशेषज्ञों को सहयोगी बनाने का हमारा प्रयास है। इसके लिये आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरूआत की गई है।

 धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। युवाओं को स्वरोजगार व रोजगार से जोड़ने के लिये हमारे प्रयास जारी हैं। राज्य में 24 हजार पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया हैं जिनमें से 12 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

advertisement at ghamasaana