प्रजापति समाज ने धूमधाम से मनाई दक्ष प्रजापति की जयंती

prajapati samaj

देहरादून। भगवान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र धरती के प्रथम राजा श्री दक्ष प्रजापति की जयंती श्री शिव पार्वती कुमार पंचायती मंदिर कुम्हार मंडी में धूमधाम से मनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोगों की भागीदारी रही। सुबह महायज्ञ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं संस्था के संरक्षक रामसिंह प्रजापति, विशिष्ट अतिथि पछवादून उपाध्यक्ष श्रीपाल प्रजापति रामपाल, रामपाल प्रजेश, साम्बा जम्मू कश्मीर से आए मोहनलाल प्रजापति, कैलाश प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति ने श्री दक्ष प्रजापति जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। प्रजापति सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजकुमार दक्ष ने समाज के लोगों से एकजुट होने, राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने, स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया।

समारोह का संचालन करते हुए एडवोकेट चंद्रपाल सिंह प्रजापति दक्ष प्रजापति की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि वह तमाम समकालीन ऋषि मुनियो के गुरु थे। इसलिए प्रत्येक वर्ष आषाढ़ की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में उनकी जयंती देशभर में मनाई जाती है। यह परम्परा सतयुग से आज तक चली आ रही है। सृष्टि सृजन के बाद भगवान ब्रह्मा ने उनको सृष्टि को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी। उनकी राजधानी कनखल (वर्तमान में हरिद्वार) थी। भगवान शिव उनके दामाद थे। आज भी किसी भी धार्मिक कार्यक्रम हवन यज्ञ पूजन विवाह आदि में उनका नाम लिया जाता है।

तत्पश्चात महिला मंडली भजन कीर्तनों द्वारा प्रभु के गुणगान हुए। साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के सचिव सुमित प्रजापति, परवादून सचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, ललित वर्मा, भाजपा नेत्री पुष्पा प्रजापति, अशोक प्रजापति, विनय प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, राजीव प्रजापति, कृपाल प्रजापति, भृगुनाथ पंडित, संदीप कुमार प्रजापति, चंद्रपाल आर्य, सत्यवीर खोरीवाल, बाबूसिंह, धर्मेंद्र प्रजापति, एडवोकेट किशोर सिंह, श्री महाकाल सेवा समिति से रोशन राणा, गौरव जैन, आयुष जैन, संत कृपाल विभूनाथ, प्रचार मंत्री संदीप, विशेष सेवा सुमित प्रजापति, मोना, विनय कश्यप, प्रियांशु, मयूर, नमन प्रजापति, समस्त प्रजापति समाज उपस्थित रहे।

advertisement at ghamasaana