लखनऊ। वाराणसी में आम श्रद्धालुओं के लिए बंद काशी विश्वनाथ मंदिर दो दिसंबर को सुबह खुल जाएगा। इसके बाद भक्त पहले की तरह दर्शन-पूजन कर सकेंगे। दरअसल, मंदिर बंदी के दौरान निर्माण कार्य होना है।
मंदिर के सीईओ डॉ. सुनील वर्मा ने कहा है कि 29 एवं 30 नवंबर को सुबह छह से शाम छह बजे तक मंदिर आंशिक रूप से बंद रखा जाएगा। वहीं एक दिसंबर को मंदिर पूर्ण रूप से बंद रहेगा। दो दिसंबर से प्रात: छह बजे से मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।
इन दिनों में मंदिर के गर्भगृह में मकराना के संगमरमर लगाने, शिखर की भीतरी दीवारों की सफाई तथा गर्भगृह के अंदर लाइटिंग का काम पूरा किया जाएगा।

