बस्ती- सपा नेताओं ने हाथरस की बेटी की स्मृति दिवस पर एक दीपक जलाने का आह्वान किया

sp leaders

बस्ती। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हाथरस कांड में सरकार की अनदेखी को लेकर रोष जताया। इस अवसर हाथरस की बेटी की स्मृति दिवस पर एक दीपक जलाने का आह्वान किया गया।

समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष जावेद पिंडारी ने कहा कि हाथरस की घटना को एक साल दो माह बीत गए। परंतु अभी तक पीड़ित परिवार को घोषित आर्थिक सहायता राशि, नौकरी व घर नहीं दिया गया है। अति शीघ्र ही पीड़ित परिवार को घोषित सहायता दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह दुष्कर्म पीड़िता के शव को कुकृत्य करते हुए पेट्रोल डालकर आधी रात को परिवार की अनुपस्थिति में जला दिया गया था आज उस हाथरस की बेटी की स्मृति दिवस पर आप और हम मिलकर एक दीप जलाएं। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana