बस्ती- समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी

Samajwadi Party

बस्ती। सपा कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों की याद को स्मृति दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जावेद पिंडारी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में भाजपा नेताओं ने कू्ररता की सारी हदें पार कर दीं। जिस तरह से वहां के एक मंत्री के बेटे ने किसानों को अपनी जीप से रौंदा था वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अब दिन दूर नहीं जनता चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी। जावेद ने कहा कि अखिलेश यादव के निर्देशन में पार्टी आगे बढ़ रही है और इस विधान सभा चुनाव में उसकी जीत तय है। इस मौके पर मोहम्मद जावेद अध्यक्ष लोहिया वाहिनी बस्ती, मोहम्मद अकरम, भोला पांडे, भगवानदीन, पिंटू, शालू, मोहम्मद साहिर, रामवृक्ष यादव और पवन यादव आदि मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana