बागपत में टेंपो के पहिये के नीचे आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत

baghpat accident news

बागपत। रटौल के चमरावल गांव में टेम्पो से सब्जी बेक रहे एक युवक के टेंपो का पहिया वहा खेल रही एक दो वर्षीय बच्ची के उपर से उतर गया। जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भर सहमति से परिजनों को सौप दिया।

चमरावल गांव के मौहल्ला नबिया कालोनी में सुराना का एक युवक छोटे टेम्पो से सब्जी बेच रहा था टेंपो एक जगहा खड़ा हुआ था जहा टेम्पो के समीप गांव के ही फिरोज की दो वर्षीय पुत्री मायरा भी खेल रही थी। जब युवक टेम्पो लेकर चला तो टेम्पो का पहिया बच्ची के उपर से गुजर गया और बच्ची की मौकें पर मौत हो गयी।

मौहल्ले के लोगो ने देखा तो शोर मचाया मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। वही रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गये। टेंपो चालक ने सुराना से अपने परिजनों को भी बुला लिया जिसमे दोनो पक्ष की सहमति से कोई कारवाही न करने की बात कही गयी सूचना पाकर चांदीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जहा पीड़ित पक्ष ने कारवाही करने से मना कर दिया। जिससे पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौप दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो रो बुरा हाल है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सात्वंना देने मे लगे है।

advertisement at ghamasaana