नैनीताल l कश्मीर में नाम पूछकर की गई हिंदुओं की हत्या से देश भर में लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है, ऐसे में एक मुस्लिम युवक द्वारा मल्लीताल क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले की सूचना हिंदू संगठनों को मिलने के बाद क्षेत्र में बवाल हो गया। भारी तनाव के बाद आरोपी उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोतवाली से बाहर निकालने को लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर हंगामा कर दिया। बताया गया है कि देर रात कुछ लोगों ने दुकानों व थाने में तोड़-फोड़ की।
हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग घटना के विरोध में सड़कों पर उतर गए और हंगामा करते हुए कोतवाली के सामने पहुंचे। वहां नारेबाजी की। कुछ लोग मस्जिद के सामने भी नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि आरोपी को बाहर निकाला जाए। कार्यकर्ताओं ने जबरन थाने में घुसने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस से जमकर धक्कामुक्की हुई।
घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना था कि अब सामुदायिक अपराध बर्दाश्त से बाहर हाेते जा रहे हैं। ऐसे अपराधियों को अगर कानून सजा नहीं देगा तो जनता उनको उनके अंजाम तक पहुंचाएगी।

