शामली। जनपद में बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अगले माह 20 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी। आरोप है कि वर पक्ष की ओर से दहेज में स्विफ्ट कार और पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
गांव कैड़ी निवासी तहसीन ने अपनी पुत्री खुशबू का रिश्ता अनस पुत्र अहसान निवासी गांव हिंड के साथ तय किया था। लेकिन रिश्ता तय होने बाद से ही वर पक्ष दहेज की मांग करने लगा। जिसके चलते एक बार यह रिश्ता टूट भी चुका था। लेकिन रिश्तेदारों ने यह रिश्ता फिर से तय करा दिया गया। 20 फरवरी की शादी होनी थी। जिसकी तैयारियों में खुशबू का परिवार जुटा था।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम अनस ने खुशबू के पास फोन किया और दहेज में स्विफ्ट कार व पांच लाख रुपये की मांग कर डाली। खुशबू ने सभी बातें अपने परिजनों को बताईं और पिता से यहां शादी करने के लिए इनकार कर दिया। परिवार की मजबूरी को देखते हुए खुशबू तनाव में आ गई।

