आजम खान जेल से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी ने रामपुर शहर से आजम खान को टिकट दिया है। रामपुर से सांसद आजम खान इस वक्त जेल में बंद हैं।

कुछ दिनों पहले ही आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आए हैं। पार्टी ने आजम खान के साथ अब्दुल्लाह आजम को भी टिकट दिया है। इस बीच, सपा-आरएलडी गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी ने आज दो-दो सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

समाजवादी पार्टी ने सीतापुर जेल में बंद आजम खान को रामपुर शहर सीट से और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम को स्वार टांडा से उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में आजम खान जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने और पेश करने के आरोप में अब्दुल्लाह खान पर केस दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही वे जेल में बंद थे। फिलहाल वह जमानत पर रिहा हो गए हैं।

advertisement at ghamasaana