नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की मुख्य भूमिकओं वाली फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म में दीपिका के किसिंग सीन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। खुद दीपिका ने भी फिल्म में अतंरग सीन को लेकर बात की है। उन्होंने इन सीन के फिल्माए जाने और इसमें डायरेक्टर शकुन बत्रा की भूमिका के बारे में बताया है।
दीपिका पादुकोण ने गहराइयां में अंतरंग दृश्यों को फिल्माने के अपने अनुभव को साझा करते हुए डायरेक्टर शकुन बत्रा की खूब तारीफ की है। दीपिका ने कहा कि बत्रा ने सेट पर सहज और सुरक्षित माहौल बनाया, जिससे कि इंटिमेट सीन करना आसान हो गया। उन्होंने कहा कि शकुन ने ना सिर्फ उनको बल्कि पूरी टीम को एक ऐसा माहौल दिया, जिसमें हमें कोई परेशानी ना हो।
दीपिका ने ट्रेलर लॉन्च के बाद कहा, इस तरह के अंतरंग सीन आसान नहीं थे। इस तरह के सीन इस फिल्म में पहले कभी हमने भारतीय सिनेमा में अनुभव नहीं किए हैं। इन अंतरंग दृश्यों को करने में वह इसलिए सहज महसूस कर सकी क्योंकि निर्देशक को समझ रही थीं। जब आपको पता हो कि निर्देशक केवल ध्यान खींचने के लिए नहीं बल्कि कहानी और किरदार की जरूरत के लिए ये सीन कर रहा है, तो इंटीमेसी सीन आसान हो जाते हैं।

