सहारनपुर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, घरों की छतों से कूदे लोग, कई घायल

saharanpur news

सहारनपुर। गंगोह के गांव बहादरनगर में सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की भयावह लपटों से गांव में अफरा.तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग छतों से कूदने लगे। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

गांव बहादरनगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बीचोंबीच सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि आसपास के पेड़ भी जल उठे और घरों में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए छतों से नीचे कूद पड़े। इस दौरान कुछ ग्रामीण घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिसके बाद राहत की सांस ली गई।

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर और हाई वोल्टेज लाइनें सीधे कई घरों के ऊपर से गुजर रही हैं। जिसे हटाने की मांग वे पहले भी कई बार कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइनें नहीं हटाई गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों से इस समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

advertisement at ghamasaana