गोंडा। नाबालिग लड़की को बहलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
नवाबगंज थाना क्षे़त्र निवासी मुकेश वर्मा उसी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गया था। इसके बाद उसने उस लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया था। इसको लेकर पीड़िता के पिता ने नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकेश मौर्य पुत्र रामधीरज निवासी ग्राम कटरा भोकचन्द थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

