अच्छी खबर- चार साल बाद योगी सरकार ने बढ़ाया गन्ना मूल्य, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

yogi

लखनऊ । योगी सरकार ने चार साल बाद गन्ना मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि की है। सरकार के फैसले के अनुसार गन्ना मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर किसान संगठन काफी समय से मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार इसमें बढ़ोतरी नहीं कर रही थी। जिससे किसानों में सरकार के प्रति काफी नाराजगी थी। वहीं कृषि कानूनों को लेकर भी किसान सरकार से नाराज चल रहे थे। जिससे सरकार के लिए यह बढ़ोतरी करना आवश्यक हो गया था, क्योंकि चुनाव भी अगले साल ही होने हैं। इसके बाद सरकार ने किसानों के घाव पर मरहम लगाने के लिए रविवार को गन्ना मूल्य में करीब 25 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी कर दी।

इसके बाद अब सामान्य प्रजाति का गन्ना 340 और अगेती प्रजाति का 350 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। अब सरकार के इस कदम से किसानों पर कितना फर्क पड़ेगा ये तो आने वाला समय ही बताएंगा।

advertisement at ghamasaana