लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दिवाली से पहले ही बड़ा एलान कर दिया है। उनका कहना है कि वह अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव का और ज्यादा सम्मान करेंगे। इसके साथ ही उनके दल के साथ गठबंधन किया जाएगा।
सैफई में अखिलेश ने कहा कि कई दल समाजवादी पार्टी के साथ आए हैं। हाल ही में ओमप्रकाश राजभर ने एक ऐतिहासिक कार्यक्रम मऊ में किया है और समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े।
अखिलेश ने कहा कि 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी शिवपाल के दल से व सभी छोटे और क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करेगी।

