Saharanpur news : खेत में पानी देने गए वृद्व किसान की गोलियां बरसा कर हत्या

firing

सहारनपुर। गांव सोहनचिड़ा में खेत में पानी देने गए किसान हाफिज सईद (65) की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। जब काफी देर तक भी किसान घर नहीं लौटा तो परिजन तलाश में निकले। किसान का शव चकराेड पर पड़ा मिला। सूचना पर एसपी देहात सागर जैन फारेंसिक टीम, डाग स्क्वाड, क्राइम ब्रांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम को भेजा।

परिजनों ने बताया कि सईद सोमवार शाम छह बजे साइकिल से खेत में पानी देने गए थे। जब रात नौ बजे तक भी वे वापिस नहीं लौटे तो दो युवक उन्हें देखने खेत में भेजे गए लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद गांव की म​स्जिद से ऐलान करा कर उनके बारे में जानकारी का प्रयास किया गया। जब कुछ पता नहीं चला तो ग्रामीणों के साथ परिजन उनकी तलाश में निकले।

खेत के दूसरी तरफ जा रही चकरोड पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। वृद्ध कनपटी और छाती पर गोलियां लगी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने मौके पर पहुंच घटना से संबं​धित जानकारी ली। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सईद का एक ही बेटा है जो दिल्ली नौकरी करता है। पिता की हत्या की खबर के बाद वह भी गांव पहुंचा। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है।

advertisement at ghamasaana