ज़मानत के बाद एनसीबी कार्यालय में पहली पेशी के लिए पहुंचे आर्यन खान

aryan khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ज़मानत मिलने के बाद पहली बार पेशी के लिए एनसीबी कार्यालय पहुंचे।

आर्यन खान ड्रग मामले को लेकर चर्चा में हैं। आर्थर रोड जेल में लगभग 26 दिन बिताने के बाद, उन्हें 28 अक्तूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी और 30 अक्तूबर को उनकी रिहाई हुई।

आर्यन को जमानत देते हुए कोर्ट ने कई शर्तें लगाई हैं, जिनमें से एक यह है कि उन्हें हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

आर्यन खान आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के समक्ष पेश हुए। बेल मिलने के बाद आर्यन की यह पहली पेशी है। 

advertisement at ghamasaana