हरिद्वार में निगम की बोर्ड बैठक शुरू होते ही खड़ा हुआ हंगामा

Haridwar corporation board meeting

हरिद्वार। नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू होते ही जमकर हंगामा शुरू हो गया। बोर्ड बैठक में हंगामे की सूचना पर पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस ने बमुश्किल पार्षदों को शांत कराया।

नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू होते ही भाजपा पार्षद मेयर पति अशोक शर्मा पर नगर निगम के कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। उधर कांग्रेसी पार्षद ने मेयर के समर्थन में आ गए। भाजपा पार्षदों ने मेयर अनिता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा पर प्रोसीडिंग में छेड़खानी का आरोप लगाया है। जिसको लेकर बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इधर कांग्रेसी पार्षद मेयर के समर्थन में आ गए।

भाजपा पार्षद विनीत जौली ने बैठक शुरू होते ही मेयर पति अशोक शर्मा पर नगर निगम के कार्यों में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर बताए कि वो मेयर हैं या उनके पति। कहां की मैहर के पति निगम के हर कार्य में हस्तक्षेप करते हैं वार्डों में जनहित के कार्यों में हस्तक्षेप होने से कार्य अटके पड़े हैं। कहा कि बोर्ड प्रोसीडिंग में छेड़छाड़ की गई है। कैम्प कार्यालय में निर्माण कार्य के प्रस्ताव फाइनल करते हैं। इसके बाद अन्य भाजपा पार्षदों ने भी एक-एक कर सवाल उठाया।

advertisement at ghamasaana