आशीष नेहरा ने दिया सुझाव, गेंदबाज होना चाहिए अगला t20 कप्तान

नई दिल्ली। अनुभवी बल्लेबाज एवं मौजूदा समय में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC Men’s T20 World Cup 2021) के समापन के बाद T20 प्रारूप के कप्तानी के पद दे हट रहे हैं। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही इस खबर की पुष्टि कर दी थी।

कोहली के इस अहम पद से हटने के बाद भारतीय टीम का अगला T20 कप्तान कौन होगा इस सवाल पर सभी दिग्गज अपना-अपना विचार दे रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के 42 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने भी अपना विचार साझा किया है।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने इस अहम मुद्दे पर बात करते हुए कहा है कि भारत का अगला कप्तान एक गेंदबाज होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने एक नाम का सुझाव भी दिया है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने अगले भारतीय कप्तान के रूप में 27 वर्षीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को चुना है। उनका मानना है कि ये किसी किताब में नहीं लिखा है कि एक बैटर ही किसी टीम का कप्तान बन सकता है, गेंदबाज नहीं। नेहरा ने अपनी इस बात को कहते हुए कई उदाहरण भी दिए है।

advertisement at ghamasaana