दीपोत्सव के लिए सज गई अयोध्या, लेजर शो ने मन मोहा, बनेगा नया इतिहास

Ayodhya decorated for Deepotsav

अयोध्या। इस बार अयोध्या में दीपावली कुछ खास होगी। शुक्रवार से तीन दिन तक दीपोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी भाग लेंगे। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं और श्रीरामलला का राजतिलक करेंगे। इस दौरान लेजर शो सभी के आकर्षण का केंद बना हुआ है। पूरी रामनगरी दुल्हन की तरह सजाई गई है।

रामनगरी में दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में शासन.प्रशासन जुटा है। राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार विश्व रिकॉर्ड के साक्षी पीएम नरेंद्र मोदी भी होंगे। वहीं, पूरी अयोध्या को 20 लाख दीपकों से रोशन किया जाना है। दीपोत्सव को लेकर अयोध्या मगन है।

दीपोत्सव को लेकर जन.जन का मन मंदिर उल्लसित है। ये उत्साह नरेंद्र मोदी के आगमन से कई गुना बढ़ गया है। अवध विवि के हजारों छात्र.छात्राओं की टीम राम की पैड़ी पर दीपों की माला सजा रही है। उदया चौराहे से लेकर सरयू घाट तकए राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक सजी.धजी रोशनी से जगमग अयोध्या भक्तों को निहाल कर रही है।

मुख्य राजमार्ग के दोनों तरफ होर्डिंग, भव्य द्वार दीपोत्सव को प्रांतीय रूप दे रहे हैं। तरह.तरह के तोरणद्वार और घाटों की सजीधजी शृंखला सबको भा रही है। लेजर लाइट की रंगीन रोशनी से सरयू का तटीय क्षेत्र नहा उठा है। इस मौके पर लोक संस्कृति भी अछूती नहीं है। रामकथा पार्क के पास सजा राम बाजार भक्तों को लुभा रहा है। यहां बने सांस्कृतिक मंच से लोक संस्कृति की झलक दिख रही है।

advertisement at ghamasaana