अयोध्या रेलवे स्टेशन ऐसा बनाया जा रहा है कि एयरपोर्ट भी उसके सामने फीका सा लगे। प्रदेश की योगी सरकार इसे और भी खूबसूरत बनाने में लगी हुई है। पिछले दिनों रेलवे अधिकारियों ने इसका जायजा लेकर इस काम जल्द ही निपटाने के निर्देश दिए हैं। आइए हम आपको रेलवे स्टेशन की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे वाह क्या बात है।

रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी ही सुविधाएं होंगी। लुक वाइज यह स्टेशन एयरपोर्ट से भी बेहतरीन लग रहा है।

इस पर एस्केलेटर से लेकर कई और सुविधाएं होंगी। यात्रियों के लिए बैठने से लेकर मनोरंजन तक की सुविधा होगी।

बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी इसमें खास व्यवस्था की जाएगी। जिससे पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए

