राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हुआ बड़ा हादसा, रोकी गई यात्रा, सभी शोक में डूबे

bharat jodo yatra

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जिसे देखकर राहुल गाधी सहित सभी कांग्रेसी स्तब्ध रह गए। इस हादसे को देखते हुए राहुल गांधी ने यात्रा रोकने का ऐलान कर दिया।

दरअसल शनिवार को यह यात्रा फिल्लौर से होकर गुजर रही थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी फिल्लौर से इस यात्रा में शामिल हुए थे। वह कुछ दूर ही पहुंचे थे कि गिरकर बेहोश हो गए। यह देख यात्रा में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई। राहुल गांधी भी भागकर उनके पास पहुंचे।

सांसद को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। उनके निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद राहुल गांधी ने यात्रा रोकने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि रविवार को सांसद के अंतिम संस्कार के बाद यात्रा का शुरू की जाएगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि यात्रा रविवार को 11 बजे शुरू की जाएगी। सांसद संतोख चौधरी के निधन पर उनके परिजनों को सभी ने शोक संवेदनाएं दीं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। जिसे भरा नहीं जा सकता है। संतोख चौधरी 76 साल के थे।

advertisement at ghamasaana