बुलंदशहर। जिले भाजपा ने इतिहास बना दिया है। भाजपा अकेली पार्टी है, जिसने लगातार दो चुनावों में जिले की सभी सातों की सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बार प्रत्याशियों की जीत का अंतर 2017 के मुकाबले बड़ा है। रुझान जैसे ही मिलना शुरू हुआ भाजपा के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक जश्न में डूब गए, जबकि विपक्षी खेमे में मायूसी छाती गई।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू कर दी गई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से डाले गए वोटों की गिनती पूरी की गई। इसके बाद राउंडवार ईवीएम में डाले गए वोटों की गिनती शुरू की गई। पोस्टल बैलेट से गिनती शुरू होने के साथ ही भाजपा के प्रत्याशियों के चेहरे खिलने लगे। सिर्फ दो सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी भाजपा को टक्कर दे पाए। पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत दर्ज की।
तीन विधायकों ने दूसरी बार दर्ज की जीत
भाजपा ने तीन सीटों पर निर्वतमान विधायकों को मैदान में उतारा था। तीनों ही विधायकों ने लगातार दूसरी बार विजय हासिल करते हुए हाईकमान के फैसले को सही ठहराया। स्याना से देवेंद्र लोधी, अनूपशहर से संजय शर्मा लगातार दूसरी बार और शिकारपुर से अनिल शर्मा चौथी बार विधायक बने। इससे पहले वह दो बार बसपा और एक बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे।
पहली बार में ही विधायक बने लक्ष्मी, प्रदीप, मीनाक्षी और सीपी सिंह
भाजपा ने जिले में चार नए प्रत्याशियों को उतारा था। बुलंदशहर से प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद से लक्ष्मीराज सिंह, खुर्जा से मीनाक्षी सिंह और डिबाई से सीपी सिंह ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।
विस सीटवार विजेता और उपविजेता
बुलंदशहर सीट
भाजपा प्रदीप चौधरी 127076
गठबंधन हाजी यूनुस 101246
जीत का अंतर 25830
अनूपशहर सीट
भाजपा संजय शर्मा 121027
बसपा रामेश्वर लोधी 47979
जीत का अंतर 73048
डिबाई सीट
भाजपा सीपी सिंह 128640
गठबंधन हरीश लोधी 60615
जीत का अंतर 68025
स्याना सीट
भाजपा देवेंद्र लोधी 149125
गठबंधन दिलनवाज खान 59468
जीत का अंतर 89657
सिकंदराबाद सीट
भाजपा लक्ष्मीराज सिंह 125644
गठबंधन राहुल यादव 96301
जीत का अंतर 29343
शिकारपुर सीट
भाजपा अनिल शर्मा 113855
गठबंधन किरनपाल सिंह। 58172
जीत का अंतर 55683
खुर्जा सीट
भाजपा मीनाक्षी सिंह 137461
गठबंधन बंशी पहाड़िया 70377
जीत का अंतर 67084

