मेरठ। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछापों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीएमओ कार्यालय में मिली शिकायतों के आधार पर 12 झोलछाप को नोटिस भेजे गए हैं।
इसके साथ ही दो के खिलाफ तहरीर देखकर एफआइआर दर्ज करने को कहा है। जिले में कई स्थानों पर झोलाछाप इन दिनों बुखार व डेंगू के मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
सीएमओ कार्यालय में आई शिकायतों के तहत अपंजीकृत अप्रशिक्षित सेल के नोडल अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने भैंसा रोड मवाना, लिसाड़ी रोड अंजुम पैलेस, श्याम नगर, पीर वाली गली, शाहजहां कालोनी लिसाड़ी गेट, मजीदनगर, लावड़, श्याम नगर रोड, अजराड़ा रोड, गगोल रोड समेत 12 स्थानों पर क्लीनिक चला रहे झोलाछापों को नोटिस दिया है। वहीं, गांव डालमपुर में सुनील व निशांत के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।

