नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने कहा है कि सोमवार से सभी सरकारी कार्यालयों के सभी अधिकारियों को दफ्तर आना होगा। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने यह घोषणा की।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में सभी स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सोमवार से कार्यालय आना अनिवार्य कर दिया गया है. किसी को किसी प्रकार की छूट नहीं दी गयी है. सामान्य दिनों की तरह सभी लोग दफ्तर आकर अपनी हाजिरी लागाएंगे।
दरअसल, कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने स्कूलो को बंद करने के साथ ही अधिकतर कार्यालयों में कामकाज बंद करा दिया था। अब चुनाव में कर्मचारी कम होने के कारण भी वर्क फ्रॉम होम को ख़त्म कराया गया है।

