मुजफ्फरनगर में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, एक युवक की मौत

Muzaffarnagar crime news

मुजफ्फरनगर। तितावी में शनिवार देर रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष होने पर धारदार हथियार चले और इस दौरान फावडा सिर में लगने पर एक युवक की मौत हो गई। ज‌बकि उसकेे दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

14 अप्रैल को तितावी में तेजपाल पक्ष ने आंबेडकर जयंती निकाली थीए जिसमें संजीव पक्ष के लोग चंदा देना चाहते थे। तेजपाल पक्ष ने इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी थी। शनिवार रात संजीव पक्ष ने अपने घर के पास डीजे बजाना शुरू कर दिया तब तेजपालए उसके दो बेटों शक्तिए अजय व दीपक तथा अंकुश ने डीजे बजाने का विरोध किया तब दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया ।

जिसमें संजीव व उसके दो भाई विपिन तथा अक्षय गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात संजीव की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा हैं। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है क‌ि मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

advertisement at ghamasaana