गरबे की रात वाले सोंग पर हुआ विवाद, राहुल वैद्य को मिली धमकी

नई दिल्ली। भूमि त्रिवेदी और राहुल वैद्य का हाल ही में रिलीज हुआ नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग ‘गरबे की रात’ सुर्खियों में है। इस गाने को राहुल और निया शर्मा पर फिल्माया गया है। लेकिन इसी गाने के कारण राहुल वैद्य मुश्किल में फंस गए हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वीडियो संस्करण जारी होने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर गाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। कई लोगों ने कहा कि यह गीत धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।

राहुल वैद्य का यह गाना गुजरात में पूजनीय देवी ‘श्री मोगल मां’ पर आधारित है। गुजरात में उनकी खास मान्यता है। मोगल मां के भक्तों को गाने में उनका जिक्र पसंद नहीं आ रहा है। वह चाहते हैं कि गाने से मोगल मां का जिक्र हटा दिया जाए। लेकिन अब इस मामले में राहुल वैद्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जेके राजपूत ने इस संबंध में सूरत के अमरोली थाना में धार्मिक आस्था का अपमान करने और गलत बयानी के माध्यम से लोगों को आहत करने के आधार पर मामला दर्ज किया है।

advertisement at ghamasaana